बूंदी: वेलकम होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
Bundi, Bundi | Jun 3, 2024 बीती रात 11 बजे सदर थाना क्षेत्र में रामगंज बालाजी वेलकम होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है व शव को अपने कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की उपस्थिति में आज शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सोप दिया।