बूंदी: आज जलदाय मंत्री ने बून्दी में पेयजल योजना के फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
Bundi, Bundi | Jun 3, 2024 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू चल रही है, इस गर्मी के मौसम में प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार का पेयजल संकट नहीं हो एवं नियमित अन्तराल में शुद्ध जलापूर्ति हो इसके लिए विभाग कार्य करें ।पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जानकारी ली एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।