गुलाना: गौ सम्मान आह्वान अभियान: गुलाना में गौ भक्तों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
गुलाना भक्तों एवं समाजजनों ने सोमवार दोपहर 3 बजे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत तहसील गुलाना में महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रितेश जोशी को सौंपा। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 व 51A(g) के अनुरूप गोवंश को "राष्ट्रमाता / राष्ट्र आराध्या" का संवैधानिक दर्जा देने की मांग की गई।