बहराइच: जीआईसी सहित जनपद मे आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 9216 परीक्षार्थियों में से 6664 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
जीआईसी सहित जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रो पर चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। रविवार को आयोजित तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 9216 परीक्षार्थियों में से 6664 परीक्षार्थी ही परीक्षा मे सम्मिलित हुए। बता दे कि यह दूसरी बार पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्नित कराई जा रही है। इसके पहले हुई परीक्षा रद्द कर दी गई थी।