बहराइच: वीरगंज में काम करते समय 11000 लाइन की चपेट में आने से मजदूर हुआ झुलसा, इलाज जारी
जिले के वीरगंज में मजदूरी का काम करते समय 11000 लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। वहीं हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के बाद बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है।