मंडल कारा में बंदियों को प्ली बार्गेनिंग की जानकारी मंडल कारा जहानाबाद में नालसा के निर्देश पर बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार रात्रि करीब 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें प्ली बार्गेनिंग व कम्पाउंडिंग ऑफ ऑफेन्स की जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदाधिकारियों ने सरल भाषा में कानूनी प्रावधान समझाया।