रुन्नी सैदपुर: सीतामढ़ी में शराब छापेमारी के दौरान महिला से मारपीट, मंगलसूत्र छीना, अस्पताल में भर्ती
सीतामढ़ी: जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर (टोले बहोरी) में शराब छापेमारी के दौरान एक्साइज विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि शराब की तलाश में पहुंची टीम ने घर में घुसकर उत्पात मचाया और महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। घायल महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है।