सुसनेर: सरस्वती शिशु मंदिर के गेट पर एक व्यक्ति ने की अश्लील हरकत, विद्यालय परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
नवीन बस स्टैंड के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के मुख्य द्वार पर एक युवक द्वारा बेहद शर्मनाक और असामाजिक हरकत करने का मामला सामने आया है। स्कुल के गेट पर लघुशंका करने वाले व्यक्ति को जब स्कुल प्रबंधन से समझाने का प्रयास किया तो धमकियां दी गई। इस घटना को लेकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ गुरुवार की दोपहर में थाने में शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की है।