शाहपुर: शाहपुर में रात आठ बजे मूसलाधार बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, उमस और भीषण गर्मी से लोगों
Shahpur, Betul | Jun 27, 2026 शुक्रवार रात करीब आठ बजे शाहपुर नगर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर इतना तेज था कि कुछ समय के लिए आसपास का दृश्य भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में भीषण गर्मी और