वारिसनगर: वारिसनगर के मोहिउद्दीनपुर गांव में काम करते समय युवक को विषैले सांप ने काटा, हालत गंभीर
सोमवार की दोपहर को 3:30 बजे परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के मोहिउदिनपुर गांव में काम करने के दौरान एक युवक को विषैला सांप ने हाथ में काट लिया। अस्पताल में उपचार जारी। परिवार में चिंता का विषय। जख्मी की पहचान गांव के ही राहुल पासवान के रूप में की गई।