दमोह: बिसनाखेड़ी के पास चलते ऑटो में भीषण आग, 17 कूलर जलकर राख, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 29, 2026 दमोह-जबलपुर मार्ग पर हथिनी-अभाना के बीच बिसनाखेड़ी के पास चलते मालवाहक ऑटो में अचानक आग लग गई। वाहन में लोड 17 कूलर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। ऑटो दमोह के एस आर ट्रेडर्स से तेंदूखेड़ा भेजा जा रहा था। चालक ने कूदकर जान बचाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।