खुरई: नगर पालिका के हाट बाजार में टॉयलेट में गंदगी से परेशान दुकानदार, पीने के पानी की भी नहीं है व्यवस्था, #jansamasya
Khurai, Sagar | Jul 5, 2026 फुटकर सभी विक्रेताओं के लिए नगरपालिका ने 3 करोड़ की लागत से हाट बाजार बनाया, कुछ पक्की दुकाने भी हैं, लेकिन दुकानदारों को हाट बाजार में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं,, रविवार शाम 4 बजे दुकानदारों ने बताया कि टॉयलेट में बहुत गंदगी है जिससे वहां जाना मुश्किल है, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है, पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है।