कटनी नगर: शुभसिटी माधव नगर के रहवासी पिछले 10 सालों से पानी की कमी से जूझ रहे हैं, कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई
शहर के माधव नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-45 शुभसिटी के रहवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे है। वही बिल्डर विकास गुप्ता द्वारा कुछ लोगों को पानी का दायित्व सौंपा हुआ लेकिन वे उनसे मनमाना पानी का बिल वसूलते हैं। यहां करीब 300 घर है सभी घरों में पानी की किल्लत है। आज मंगलवार सुबह 11:30 मिनट पर शुभसिटी के रहवासी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और शिकायत की है।