फतुहा: फोरलेन ओवर ब्रिज पर भारी वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में लगी आग, सवार घायल
Fatwah, Patna | Dec 26, 2025 फतुहा फोरलेन ओवर ब्रिज के ऊपर भारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर करीब 400 मी घसीट कर ले गया है। जिससे बाइक में आग लग गई है। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई है। बाइक सवार टक्कर लगते हैं सड़क पर फेंका गया है जिसे फतुहा थाना की गश्ती पुलिस ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। बाइक सवार की पहचान दानापुर सगुना मोड़ के नया टोला निवासी कुमार अभिषेक के रूप में हुई है।