बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने जुआ की खाईबाड़ी करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, 52 ताश के पत्ते व ₹770 बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने जुआ की खाई बाडी करते हुए तीन आरोपित नाजिम और आदिल निवासी चीलघर रोड बागपत और शान निवासी माता कालोनी बागपत को गिरफ्तार किया। कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 770 रुपये बरामद किए।