मोहम्मदी: मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं में अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के तौर तरीके बताए गए.
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में आए दिन आग से होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं.जिसके चलते कई लोगों की जाने जा चुकी है.वही आज अग्निशमन प्रभारी लख्मीचंद के नेतृत्व में मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं में जाकर अग्निशमन विभाग की टीम ने लापरवाही से होने वाले अग्निकांड को रोकने के उद्देश्य से अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के तरीके व उपाय बताएं.