कटंगी: कटंगी में डाककर्मी से मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया, सहकर्मियों ने मारपीट के विरोध में किया प्रदर्शन
कटंगी शहर के सिवनी रोड पर शुक्रवार 15 मई को दोपहर लगभग डेढ़ बजे डाक बांटने निकले डाककर्मी से नशे में धुत पाँच युवकों ने मारपीट कर दी है। घटना में डाककर्मी अनमोल पिता दर्शन पटले उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आगरी घायल हो गए। डाककर्मी से हुई मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार दोपहर 2 बजे कटंगी डाकघर में सहकर्मियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।