गिरिडीह: CCL के खंडीहा गांव में 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल में मृत घोषित
सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय दिलीप दास की चाकू से गोंदकर मंगलवार की देर शाम हत्या कर दी गई। मंगलवार रात 9 दिलीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का भतीजा आशीष दास ने सीसीएल गार्ड रामसागर, करण, विकास, असगर, अख्तर, बालदेव समेत अन्य पर लगाया है।