परवलपुर प्रखंड में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परवलपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सदन प्रसाद सिंह उर्फ मनोरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के