परवलपुर के गायत्री मंदिर परिसर में योग दिवस मनाया गया, गणमान्य लोगों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परवलपुर के गायत्री मंदिर परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन शनिवार की सुबह 7:00 बजे किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न विधियों की जानकारी दी और उनके लाभों के बारे