आरजीआर हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
फ़तेहपुर।
स्थानीय मदनी मदरसे में आरजीआर हॉस्पिटल फ़तेहपुर की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक तैयब महराब खाँ ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राहिला खान, फिजिशियन डॉ. फ़ारुक़ अहमद, डॉ. मुबारिक खान ने सेवाएं दी। इस दौरान जांच, दवा परामर्श हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क रहा। सैकड़ों मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
रफ़ीक बारदाना, अब्दुल वासिद, सूफ़ियान , मुर्तज़ा, ज़ुबैर शकुर बहलिम, अल्ताफ़, शकील फ़राज़, रफ़ीक, तैयब ख़लीफ़ा, बिलाल ख़लीफ़ा रमज़ान जी आदि गणमान्य ने आए हुए स्टाफ़ का स्वागत किया व पूरी व्यवस्थाएँ बनाने का काम किया।