मझौली भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे बताया कि वह लगातार 26 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इसके बाद भी उनकी समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने अर्थी रैली निकाली और जमकर प्रदर्शन किया। किसान संघ का कहना है कि यदि जल्द किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो फिर आने वाले समय में उग्र आंदोलन होगा।