भोगनीपुर: पुखरायां रेलवे स्टेशन पर चढ़ते समय युवक ट्रेन से गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
थाना महाराजपुर कानपुर नगर के अमौली के निशू कानपुर से पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई जा रहे थे। पुखरायां स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन रुकने पर पानी भरने लगे। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से निशू ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस कर घायल हो गए। आरपीएफ की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।