मुगलसराय: अलीनगर थाना परिसर में पुलिस ने सर्राफा व्यवसायियों के साथ सुरक्षा संबंधी गोष्ठी की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गुरुवार को थाना अलीनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सर्राफा व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी की गई। उनसे अपील की गई कि अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाए और सीसीटीवी कैमरा हमेशा चालू स्थिति में रहे। आवागमन के लिए हमेशा ज्यादा भीड़-भाड़ वाले मार्ग का ही प्रयोग करें।