सावर: जनगणना जिला प्रभारी युधिष्ठिर वर्मा ने सावर में जनगणना प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
Sawar, Ajmer | May 8, 2026 जनगणना 2027 के तहत सावर परिक्षेत्र में चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों का सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय एवं जिला प्रभारी युधिष्ठिर वर्मा द्वारा शुक्रवार दोपहर 12 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं,उपस्थिति,तकनीकी तैयारियों एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।