धौलपुर: मोरोली का पुरा गांव में घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, परिवार वालो को बनाया बंधक, लूट की वारदात को दिया अंजाम
सदर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से नकाबपोशों द्वारा घर में अवैध हथियार की नोंक पर लूट करने का मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार देर रात को मोरोली का पुरा गांव में घर में घुसकर मारपीट को अंजाम दिया है। अवैध हथियार की नोंक पर बदमाश घर वालों को बंधक बनाकर 25 हजार की नगदी सहित लाखो रुपए के आभूषण छीन कर ले गए।