बालोद: बाड़ी में ब्रश कर रहे 6वीं के छात्र को जहरीले सांप ने डसा, 2 किमी दूर अस्पताल छोड़ 50 किमी दूर झाड़फूंक कराने ले गए, मौत
Balod, Balod | May 22, 2026 बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छिन्दगांव में अंधविश्वास और लापरवाही के चलते 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे 6वीं कक्षा का छात्र गीतेश ढीमर अपने घर की बाड़ी में ब्रश कर रहा था। इसी दौरान ड्रम के नीचे छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप काटने के बाद बच्चा चिल्लाते हुए परिजनों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।