सावर: इंडस्ट्रियल एरिया में दाल मिल हादसे में श्रमिक की मौत, सुरक्षा में चूक और सूचना में देरी पर परिजन भड़के
Sawar, Ajmer | Apr 27, 2026 जयपुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया केकड़ी में एक दाल मिल में बड़ा हादसा हो गया,जिसमें एक श्रमिक की जान चली गई।हादसे के बाद रविवार रात्रि करीब 10 बजे परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया व मार्ग जाम करने का प्रयास किया।सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा।प्रशासन ने पुलिस जाब्ता तैनात किया है।