मुरैना नगर: कलेक्टर की सख्ती के साथ हुई नीट परीक्षा, मुरैना के 7 सेंटरों पर कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
मुरैना शहर में आज रविवार को नीट परीक्षा कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ की सख्ती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर हजारों परीक्षार्थियों ने सुबह 11 से शाम 5 बजे तक परीक्षा दी। प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की गई और किसी भी वर्जित वस्तु को अंदर नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और पुलिस-प्रशासन लगातार निगरानी में रहा।