कैलारस: कैलारस में भीषण गर्मी से राहत के लिए अग्रवाल महासभा ने प्याऊ शुरू की
कैलारस में भीषण गर्मी से राहत के लिए अग्रवाल महासभा ने शुरू किया प्याऊ कैलारस (मुरैना)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी पहल के तहत अग्रवाल महासभा द्वारा एम.एस. रोड, हाईवे नंबर-552 शास्त्री मार्ग पर एक भव्य प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराकर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाना है।