बक्सर: बक्सर-पटना फोरलेन पर 7 किमी लंबा महाजाम, बालू लदे ट्रेलरों से थमी वाहनों की रफ़्तार
Buxar, Buxar | May 28, 2026 पटना-बक्सर फोरलेन पर गुरुवार सुबह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गोलंबर से दल सागर टोल प्लाजा तक करीब 7 किमी लंबा जाम लग गया। यह तस्वीर सुबह 8:30 बजे ली गई है। बड़े वाहनों की तीन कतारों के कारण ट्रक, ट्रेलर और बसें रेंग-रेंग कर चल रही हैं। जाम की मुख्य वजह बालू लदे ट्रेलरों का एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ रही।