चंडी: बारिश के बाद चंडी प्रखंड कार्यालय परिसर कीचड़ का तालाब बना, जलनिकासी न होने से आमजन परेशान
Chandi, Nalanda | Jul 24, 2026 पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो गई। बीडीओ कार्यालय, अंचल कार्यालय व अन्य विभागों में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई। मुख्य द्वार, बीडीओ कार्यालय के सामने और पीडीएस गोदाम के पास पानी जमा होने से फिसलन बढ़ गई। प्रखंड उप प्रमुख दया यादव ने कहा कि जलनिकासी की