जांजगीर: नगर पालिका जांजगीर-नैला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।