भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव एवं डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हालिया बैठक पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह दिशाहीन और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिले के ज्वलंत मुद्दों को दरकिनार कर केवल औपचारिकता निभाई गई।