मेरठ: मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न, दूसरी पाली की परीक्षा जारी
Meerut, Meerut | Apr 25, 2026 जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहले दिन की पहली पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा जारी है। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर का स्तर सामान्य रहा और अधिकांश सवाल सिलेबस के भीतर से पूछे गए।