कुरावली: कुरावली क्षेत्र में निर्जला एकादशी पर पूर्व चेयरमैन ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत
गुरुवार को निर्जला एकादशी के दिन पूर्व अध्यक्ष अभिलाख सिंह राठौर ने इस पुनीत अवसर को यादगार बनाने के लिए सादर बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान पर स्टॉल सजाया। उन्होंने गर्मी से त्रस्त राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को शीतल एवं मीठा शरबत पिलाकर उन्हें राहत प्रदान की।