पूरनपुर: खमरिया पट्टी गांव के पास खेत में मिले गोवंश के अवशेष, हिन्दू संगठन में रोष, सूचना पर पहुंची पुलिस, जाँच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांवों में गोवंश पशुओं की हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पूर्व रामपुर तालुके महाराजपुर गाव के पास खेत में गोवंश पशु के अवशेष मिले थे। जिसको लेकर हिन्दू संगठन ने रोष व्याप्त किया था। तो वही आज खमरिया पट्टी गांव के पास खेत में गोवंश पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।