पूरनपुर: सुआबोझ में ₹5000 की रिश्वत देने के बाद भी नहीं मिला आवास, दिव्यांग ने थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी सर्वेश कुमार पुत्र रामदास ने थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुचकर बताया कि वह 80% दिव्यांग है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उससे पाँच हजार रुपए लिए है और उसके बाद भी उसको आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। दिव्यांग युवक ने थाना संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत।