महसी: बीर शाहपुर गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना हरदी में व्यक्ति ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित उदयचन्द ने बताया कि 20 मई की रात उनके घर में दो लोगों ने चोरी की थी, जिसमें कपड़े, पायल, चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, मोटर और नगद 7000 रुपये चोरी हो गए थे। 24 को पीड़ित की पत्नी और बहन टैम्पो से जा रही थीं, तभी उन्होंने चोरी के कपड़े और जूते पहने दो लोगों को देखा। उन्होंने उन्हें पहचान लिया था।