खिजरसराय: खिजरसराय में विवादित जमीन पर खूनी बवाल,भाजपा नेता समेत तीन घायल
गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर मौजा में रविवार की सुबह करीब 11 बजे विवादित जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान हिंसक झड़प हो गई। हमले में भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने 15-20 लोगों पर लाठी-डंडे, रॉड, चाकू और पिस्टल की बट से हमला करने, महिलाओं से बदसलूकी, ₹8 हजार छीनने और ₹5 लाख रंगदार