हैदरगढ़: सुबेहा में सभासद उपचुनाव का मतदान शुरू, पलिहारन वार्ड में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण
नगर पंचायत सुबेहा के पूरे पलिहारन वार्ड में सभासद पद के उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे जबर स्थित मतदान केंद्र पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं