होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम बूथ क्रमांक 119 पर राज्यसभा सांसद ने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन की अर्पित
नर्मदापुरम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नर्मदापुर मंडल के बूथ क्रमांक-119 पर श्रद्धेय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने पहुंचकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।