छिबरामऊ: तालग्राम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 173 कट पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और 6 घायल
तालग्राम के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 173 कट पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से जा टकराई जिसमें एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही जहां दिल्ली से चलकर परिवार सुल्तानपुर जा रहा था तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 173 कार्ड पर हुआ हादसा।