मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन तिराहे पर शराबी ने युवक के साथ की मारपीट, सीओ ने दोनों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन तिराहे पर शराबी युवक ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। वहीं मौके पर तत्काल पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार ने दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद कोतवाली में बंद करा दिया है। वहीं पुलिस को देखकर भी शराबी युवक गाली गलौज करता रहा। जिसके बाद सीओ ने डांट फटकार के बाद शराबी युवक को शांत कराया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।