मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट, पांच लोग हुए घायल
बिछवा थाना क्षेत्र के जबलपुर में मामूली का अश्विनी होने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसमें महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।