मथुरा: अंतरजनपदीय गाजा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजे के साथ लाखों की नगदी और चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद
मंगलवार को पुलिस ने अलवर-बाजना रेलवे पुल के पास जाल बिछाकार चार आरोपियों को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपियों में विष्णु दत्त शुक्ला मथुरा का रहने वाला है, जबकि अजीत पांडेय, हिमांशु द्विवेदी और नीरज यादव जौनपुर जिले के शातिर अपराधी हैं। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 41 किलो 763 ग्राम अवैध गांजा और दो लाख बीस हजार रुपये नगद बरामद हुए।