शाहबाद: औगाड़ गांव में राजस्व विभाग ने खेतों का सरकारी रास्ता खुलवाया, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Shahbad, Baran | Jul 1, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के औगाड गांव में लंबे समय से सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद कानूनगो पूनम चौहान सहित पटवार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राजस्व अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई करते हुए खेतों के लिए जाने वाला सरकारी रास्ता खुलवाया।