कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को 42 बोतल बीयर के साथ पकड़ा
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने कोडरमा स्टेशन पर मुकेश कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- रवि रंजन प्रसाद, सा0- घोषी खपड़ा मोड़, थाना- घोषी, जिला- जहानाबाद (बिहार) तथा (2) रौशन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- सत्येन्द्र चन्द्रवंशी, सा0-घोषी खपड़ा मोड़, थाना- घोषी, जिला- जहानाबाद (बिहार) को कुल 42 बोतल बियर के साथ गिरफ्तार किया।