कोडरमा: उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, संचालन गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार कोडरमा जिले के कुल 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल्यावस्था पूर्व देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) के तहत संचालित गतिविधियों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था।