कोंडागांव: फरसगांव नगर के होनहार युवा क्रिकेटर विप्लव घोष की सड़क हादसे में हुई मौत, मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
कोंडागांव जिले के फरसगांव निवासी युवा क्रिकेटर विप्लव घोष बिट्टू पिता स्व विनय घोष की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक विप्लव घोष क्रिकेट खेल कर वापस आने के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गया,जिसकी उपचार कोंडागांव अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई।इस घटना से क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।शाम 4 बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया